{"_id":"615e05ee8ebc3e05ef25d6cc","slug":"mouthbola-uncle-arrested-for-molesting-minor-niece-mohali-news-pkl429238244","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ का आरोपी मुंहबोला मामा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग भांजी से छेड़छाड़ का आरोपी मुंहबोला मामा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। शहर में एक महिला की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत पर उसकी नाबालिग लड़की के मुंह बोले मामा के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मामा तीन साल से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वरुण निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस के मुताबिक एक महिला अपने परिवार के साथ नयागांव में रहती है। एक दिन वह किसी काम से अपने घर से बाहर गई थी। जब वह वापस आई तो उसकी बड़ी बेटी घर पर गुमसुम बैठी थी। जब उससे पूछा तो वह रोने लगी। जब उसे चुप करवाकर पूछा गया तो उसने बताया कि उसका मामा उसके साथ छेड़छाड़ करता है, और दुष्कर्म करने की कोशिश करता है। लड़की ने बताया कि उसका मामा उसे धमकी देता है कि अगर इसके बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की ने बताया कि उसका मुंह बोला मामा पिछले तीन साल से इसी तरह उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ नयागांव थाने में शिकायत दे दी। महिला ने बताया कि आरोपी उसका मुंह बोला भाई है और पिछले कई साल से उसका एक भाई के तौर पर घर में आना जाना था। पीड़ित महिला की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर लिया है।