फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcyclist's leg broken after being hit by a stray bull in Lalru

Mohali News: लालड़ू में लावारिस सांड़ की टक्कर से बाइक चालक का पैर टूटा

Fri, 24 Jul 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist's leg broken after being hit by a stray bull in Lalru
लालड़ू। नगर काउंसिल लालड़ू क्षेत्र में लावारिस सांड की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर की हड्डी टूट गई है। घायल की पहचान रामगढ़ रुड़की निवासी लखवीर सिंह के रूप में हुई है। वह एक जुलाई की शाम धर्मगढ़ लिंक रोड से अपने गांव लौट रहा था। मंडी के पास सड़क पर घूम रहे एक सांड़ ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे जीरकपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जांघ में प्लेट और स्क्रू डाले हैं। उसे कम से कम तीन महीने के बिस्तर पर आराम की सलाह दी गई है। लखवीर सिंह ने पंजाब सरकार और नगर परिषद से आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने की मांग की है। उसने बताया कि हादसे से शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक नुकसान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed