फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mother and daguhter injured in accident

लांडरां रोड पर स्कूल से घर लौट रही मां बेटी पर चढ़ा दी कार

Wed, 21 Aug 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
mother and daguhter injured in accident
मोहाली। खरड़-लांडरां रोड पर गांव संतेमाजरा में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने डिवाइडर पर खड़ी मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कार के पीछे एक ऑयल टैंकर टकरा गया। हादसे में दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बच्ची की हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई केवल कृष्ण ने बताया कि हादसे वाली जगह से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी। सिविल अस्पताल खरड़ में घायल बच्ची की मां रोशनी निवासी संतेमाजरा ने बताया कि वह अपनी छह वर्षीय बेटी दलजीत कौर को छुट्टी के बाद घर ला रही थी। इस दौरान संतेमाजरा में सड़क पार करने के लिए सड़क के बीच बने डिवाइडर पर खड़ी थी कि बहुत तेज रफ़्तार में एक कार खरड़ साइड से आई जो बेकाबू होकर उनके ऊपर चढ़ गई। इससे पहले कि उन्हें कुछ समझ लगता, कार के पीछे आ रहा एक इंडियन आइल का टैंकर भी उस कार के साथ टकरा गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने उसे व खून से लथपथ पड़ी उसकी बेटी को सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते उसको तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। इस हुए हादसे के बारे मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हादसे में बच्ची की टांग को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed