फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   monsoon, rain, sanitaion arrangements, mohali nagar nigam, mohali public problems, mohali

बारिश ने खोली मोहाली में साफ-सफाई के बंदोबस्त की पोल

Tue, 28 Jun 2016 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 28 Jun 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
monsoon, rain, sanitaion arrangements, mohali nagar nigam, mohali public problems, mohali
मंडी में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
मानसून आने से पहले हुई बारिश ने नगर निगम के बंदोबस्त की पोल खोल दी। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद साइफन, नाले और मेनहोल गंदगी भरे मिले। इस कारण गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर भर गया। फेज-5 और शाहीमाजरा में सबसे ज्यादा परेशानी पैदा हुई। गौरतलब है कि स्थानीय नगर पार्षद ने शहर की रोड गलियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। लेकिन, निगम के अधिकारियों ने रोड गलियों की सफाई में महज खानापूर्ति की। थोड़ी बारिश होने से नगर निगम के प्रबंधों की पोल खुल गई। इसके बाद फेज-8 में रहने वाले लोगों और इस इलाके से पार्षद अशोक झा ने मामले की शिकायत निगम अधिकारियों से की। सूचना पर निगम के दो जेई मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद साइफन के साथ मेनहोल और रोड गलियों की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेन होल खुुले तो सच्चाई आई सामने
पार्षद अशोक झा के मुताबिक रोड गलियों के आसपास अभी भी मलबा पड़ा है। साइफन के अलावा मेनहोल का ढक्कन खोल कर देखा गया तो इसमें कचरा फंसा हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर पहले सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए होते तो आज यह हालात पैदा नहीं होते।
विज्ञापन


सर्वे पर लाखों खर्चे, नहीं शुरू किया काम
सितंबर और अक्तूबर 2015 में बरसाती पानी घरों में घुसा गया था। इसके बाद डीसी ने शहर का जायजा लिया था। निगम प्रशासन ने 15 लाख रुपये खर्च करके शहर के प्रभावित एरिया का पैक से सर्वे कराया था। पैक ने इस सर्वे के बाद जो हिदायतें दीं थीं, उस पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। इस कारण आज तक शहर में बरसाती पानी की निकासी बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सौ घरों में घुस सकता है पानी
फेज-5 में रहने वाले लव कुमार और एस ढींडसा ने बताया कि अगर समय रहते रोड गलियों और मेनहोल की सफाई नहीं हुई तो ज्यादा बारिश के सीजन में इलाके में करीब डेढ़ सौ घर में पानी घुस सकता है। लोगों का कहना है कि ठीक से सफाई नहीं होने के कारण यह दिक्कत पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed