{"_id":"60f168658ebc3e741112e9cb","slug":"mohali1626433637","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरपड़ी में बनने वाले आईटीआई की कक्षाएं खरड़ रेस्ट हाउस से चलेगी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तिरपड़ी में बनने वाले आईटीआई की कक्षाएं खरड़ रेस्ट हाउस से चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरपड़ी में बनने वाले आईटीआई की कक्षाएं खरड़ रेस्ट हाउस से चलेगी
विज्ञापन
क्रासर - शिक्षा विभाग की तरफ से दो ट्रेडों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की
खास बात
अक्तूबर तक आईटीआई की बिल्डिंग बनकर हो जाएगी पूरी तरह तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। राज्य के युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे पंजाब में 22 नई आईटीआई खोली गई हैं। इनमें से एक आईटीआई खरड़ के गांव तिरपड़ी में स्थापित की जा रही है। जहां पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी बुधवार को आईटीआई लड़कियां मोहाली के प्रिंसिपल व जिला नोडल अफसर शमशेर सिंह पुरखालवी ने दी। उन्होंने बताया कि तिरपड़ी में आईटीआई स्थापित करने का काम जोरों से चल रहा है। हालांकि पहले चरण में आईटीआई में दो कोर्स शुरू किए जा रहे हैँ। जिनमें ड्राफ्टसमैन सिविल व सिलाई कढाई शामिल हैं। दोनों के लिए दाखिला शुरू हो चुका है। पुरखालवी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा एव औद्योगिक सिखलाई विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा की अगुवाई में संस्था का निर्माण कार्य इसी साल अक्तूबर में पूरा कर लिया जाएगा। जब तक आईटीआई की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तब तक खरड़ स्थित रेस्ट हाउस से दोनों कोर्सों की अस्थाई कक्षाएं लगेंगी। उन्होंने इलाके के युवाओं से अपील की है कि सरकार द्वारा दिए गए मौके का पूरा फायदा उठाए। साथ ही वह संस्था में दाखिला लेकर अपने आपकों को रोजगार के काबिल बनाएं। उन्होंने संस्था द्वारा युवाओं को पूरी आज की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जा रही है।
बॉक्स
मोहाली आईटीआई में 85 फीसदी दाखिला पूरा
प्रिंसिपल पुरखालवी ने बताया कि सरकारी आईटीआई लड़कियां मोहाली में पहली काउंसिलिंग दौरान अलग अलग ट्रेडों का 85 फीसदी दाखिला पूरा हो चुका है। जिसका शुक्रवार को आखिरी दिन था। उन्होंने इलाके की लड़कियों से अपील की है कि वह कम पैसों में कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी, ड्रॉफ्टसमैन, कंप्यूटर हार्डवेयर, इंगलिश व पंजाबी स्टैनो, सिलाई कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर में अपना भविष्य बनाने के लिए तुरंत आईटीआई में संपर्क कर अपना दाखिला यकीनी बनाए।
विज्ञापन