फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फ्री फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही अब एग्जाम की तैयारी भी करवाएगी पुलिस

फ्री फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही अब एग्जाम की तैयारी भी करवाएगी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
फ्री फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही अब एग्जाम की तैयारी भी करवाएगी पुलिस
विज्ञापन
क्रासर - पंजाब पुलिस द्वारा की जाने वाली भरती प्रक्रिया की फ्री ट्रेनिंग के लिए अब तक आठ सौ युवा हुए रजिस्ट्रर खास बात युवाओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस ने तीनों सब डिवीजन में ट्रेगिंग सेंटर शुरू किए माई सिटी रिपोर्टर मोहाली। पंजाब पुलिस द्वारा की जाने वाले कांस्टेबल भरती प्रक्रिया के लिए जिले युवाओं की तरफ से पूरा रिस्पांस मिल रहा है। जिला पुलिस द्वारा  भरती के लिए दी जा रही फ्री फिजिकल ट्रेनिंग में अब तक आठ सौ युवा जुड़ चुके हैं। जिसके बाद पुलिस  ने अब तीन स्टेडियमों में युवाओं की ट्रेनिंग शुरू की है। इतना ही नहीं अब पुलिस की तरफ से युवाओं को एग्जाम की तैयारी भी करवाई जाएगी, ताकि पुलिस के बेड़े में बढ़िया युवा शामिल हो। इससे जहां पुलिस को मजबूती मिले। साथ ही अपने शहर के लोगों की अच्छे तरीक से सुनवाई हो। एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी  पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम अच्छा चल रहा है। इसके लिए नोडल आफिसर डीएसपी रनमदीप सिंह को लगाया गया है। उम्मीद है कि इस प्रयास के सार्थक नतीज सामने आएंगे । जानकारी के मुताब़िक  पंजाब पुलिस की तरफ से 4362 कांस्टेबल पदों की भरती प्रक्रिया की जा रही है। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। लेकिन कोरोना काल होने के चलते काफी समय लोग घरों में ही थे। ऐसे में भरती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को ग्राउंड में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए राज्य स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया हैं। मोहाली जिले में शुरूआती चरण में एक सेंटर में ट्रेंनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया था, लेकिन अब युवाओं की संख्या बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने खरड़ और एक डेराबस्सी दो नए ट्रेंनिग सेंटर बनाए है। इसमें जहां पर रोजाना सुबह डेढ़ से सौ दो घंटे तक ट्रेनिंग दी जा रही है। युवाओं को भरती की तारीख तक तंदुरुस्त बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अब पुलिस ने भरती प्रक्रिया के समय होने वाले वाले एग्जाम की तैयारी भी करवाई जाएगी। इसके लिए एक निजी कॉलेज से पुलिस ने संपर्क किया है। वहां से युवाओं की ऑन लाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स कई फिजिकल ट्रेंनिग में रह गए थे जानकारी के मुुताबिक पंजाब पुलिस की तरफ से कुछ समय पहले पुलिस भरती प्रक्रिया की गई थी। इस दौरान काफी अच्छे पढ़े लिखे युवा मिले थे, लेकिन उस समय पुलिस को एक दिक्कत आई थी कि युवा  ग्राउंड क्लियर नहीं कर पाए थे, जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता बहुत अच्छी थी। यह चीज भी उस समय भी उठी थी। जिसक बाद इस बार पुलिस की तरफ से कोई रिस्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed