फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali will get a new pruning machine in January

शहर को जनवरी में मिलेगी 64 फुट तक छंटाई करने वाली नई प्रूनिंग मशीन

Thu, 24 Dec 2020 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mohali will get a new pruning machine in January
मोहाली। भले ही वीआईपी शहर को जर्मनी से मंगवाई गई अति आधुनिक और कई अन्य सुविधाओं से लैस पेड़ों की छंटाई करने वाली प्रूनिंग मशीन नसीब नहीं हो पाई है। लेकिन जनवरी के पहले हफ्ते में नगर निगम को एक आधुनिक प्रूनिंग मशीन मिल जाएगी। जो कि 64 फुट तक पेडों की छंटाई करने में समक्ष होगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर लगा दिए गए हैं, जो अगले हफ्ते खुलेंगे। इसके बाद उम्मीद है कि फाइनल की गई कंपनी एक हफ्ते में प्रूनिंग मशीन की सप्लाई कर देगी। यह मामला अमर उजाला की ओर से गंभीरता से उठाया गया था। इतना ही नहीं अमर उजाला ने अपने पाठकों को यह भी बताया था कि जल्दी ही नगर निगम नई मशीन खरीदने जा रहा है। जो कि 54 फुट से अधिक ऊंचाई तक पेड़ों की प्रूनिंग करने में सक्षम है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने विदेश से एक प्रूनिंग मशीन मंगवाई थी। लेकिन मशीन विवादों में आ गई थी। मशीन की विजिलेंस जांच शुरू हो गई थी। ऐसे में मशीन रोड पर उतर नहीं पाई थी। इसके बाद सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दो नई प्रूनिंग मशीनें खरीदकर नगर निगम को सौंपी थी। इनसे शहर में काम तो चल रहा था, लेकिन यह मशीन अधिक ऊंचे पेड़ों की छंटाई नहीं कर पा रही थी। इसी बीच एक्स सर्विसमैन ग्रीवासेंस सेल के प्रधान रिटायर्ड कर्नल सोही ने अपने एरिया में पेड़ों की प्रूनिंग के लिए मशीन को बुलाया था। लेकिन यह मशीन काम नहीं कर पाई थी। क्योंकि पेड़ काफी ऊंचे थे। जबकि उस समय मशीन से जुड़े सीनियर अधिकारियों का जवाब भी उचित नहीं था। इसके बाद इस मामले में कर्नल सोही ने नगर निगम के कमिश्नर को अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया था कि अधिक ऊंचाई तक जाने वाली मशीन खरीदी जाए। इस संबंधी उन्होंने सेहत मंत्री से लेकर निकाय विभाग को पत्र लिखा था। अमर उजाला की ओर से इस मामले को गंभीरता से उठाया गया था। जिस पर नगर निगम ने मशीन खरीदने की दिशा में कार्रवाई की। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिदधू ने साफ किया है कि जनवरी के पहले हफ्ते में मशीन का तोहफा लोगों को मिल जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed