{"_id":"651858830c03b88c010a1f15","slug":"mohali-tipper-hits-scooty-person-crush-under-tyre-dies-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिछले टायर के नीचे आया व्यक्ति, मौत, काम खत्म कर लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिछले टायर के नीचे आया व्यक्ति, मौत, काम खत्म कर लौट रहा था घर
Sat, 30 Sep 2023 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:48 PM IST
सार
मृतक मनौली में नाई की दुकान पर का करता था। वह काम खत्म करके सोहाना स्थित घर लौट रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट रोड पर सीपी 67 मॉल के सामने हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मोहाली में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मोहाली के गांव मनौली में नाई की दुकान करते एक व्यक्ति की स्कूटी पर घर लौटते समय एयरपोर्ट रोड पर स्थित सीपी-67 मॉल के ठीक सामने रात करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनवर निवासी गांव सोहाना के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर टिप्पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सीमेंट ले जा रहे टिप्पर ने अनवर के स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण अनवर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद तेज रफ्तार के चलते टिप्पर का पिछला टायर ऊपर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी चंदन मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद टिप्पर चालक रोकने के बजाय हर समय व्यस्त रहने वाली एयरपोर्ट रोड को जान की परवाह किए बिना पर करते हुए भाग गया। उसने टिप्पर चालक का पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन ट्रैफिक अधिक होने के चलते वह उसके हाथ नहीं आया। हादसे के बाद किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
मृतक के बेटे गुफरान ने बताया कि उसके पिता की मनौली में नाई की दुकान है। वह रात को दुकान से घर आ रहे थे कि हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टिप्पर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शहर में सुबह छह से रात 12 बजे तक टिप्परों की आवाजाही पर पाबंदी की मांग
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार टिप्पर के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। शहर में सुबह छह से लेकर रात 12 बजे तक टिप्परों की आवाजाही पर पाबंदी होनी चाहिए।