{"_id":"579bb2c24f1c1bb04521e01a","slug":"mohali-siswan-dam-eco-tourism-tourism-spot-gamda-shivlik-tourism-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिसवां डैम बनेगा इको टूरिज्म स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिसवां डैम बनेगा इको टूरिज्म स्पॉट
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
अब सिसवां डैम बनेगा इको टूरिज्म स्पॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ स्थित सिसवां डैम को इको टूरिज्म के रूप मेें विकसित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। इसके पहले चरण जहां पर रेस्टोरेंट बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले महीने में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। गमाडा अधिकारियों का दावा है कि इसे डैम देखने आने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने रेस्टोरेंट के लिए जगह की निशानदेही कर ली है। इस पर करीब चार करोड़ की लागत आएगी। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक, इसको पूरी तरह प्राकृतिक रूप दिया जाएगा। वहीं, रेस्टोरेंट पर हर तरह का खाना मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए प्राइवेट कंपनियों से आवेदन मांगे गए है। अगस्त के पहले हफ्ते में कंपनियों से मीटिंग होगी। जो कि गमाडा की नियम व शर्तों पर पूरा उतरेगा। उसे गमाडा द्वारा प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा। जिक्रयोग है कि पंजाब सरकार ने कई साल पहले सिसवां डैम व उसके साथ लगते रूपनगर एरिया को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में फैसला लिया था। यह इलाका चंडीगढ़ की सुखना लेक के तर्ज पर विकसित किया जाना था।
शिवालिक टूरिज्म बोर्ड गठित
राज्य सरकार ने सिसवां व रूप नगर के एरिया को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इसके लिए शिवालिक धौलादार टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड भी गठित किया गया। इसके तहत मोहाली, रूपनगर, होशियारपुर, पठानकोट व गुरदासपुर में स्थित विभिन्न स्थलों को विकसित करने का फैसला लिया है।