{"_id":"5797c42b4f1c1b687d21f13d","slug":"mohali-police-dpi-office-buffalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर ढक्कन की सीवर लाइन में गिरी भैंस, मशक्कत से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर ढक्कन की सीवर लाइन में गिरी भैंस, मशक्कत से निकाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन में गिरी भैंस
- फोटो : अमर उजाला
बगैर ढक्कन की सीवर लाइन में गिरी भैंस को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद निकालने में कामयाबी मिली। मंगलवार को यह घटना फेज-8 में डीपीआई आफिस के पास हुई।
मंगलवार को राहगीर विचित्र सिंह ने फेज-8 में एक भैंस को सीवर लाइन में फंसे हुए देखा।
उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता को दी गई। निगम कमिश्नर ने सूचना मिलते ही दो टीमें मौके पर भेजकर भैंस को बाहर निकालने का निर्देश दिया।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जो टीमें भैंस को निकालने पहुंची थी, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद घटनास्थल पर जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी सीवर लाइन को तोड़कर भैंस को निकाला गया। लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना था कि निगम ऐसी खुली जगह को बंद करना चाहिए।