{"_id":"5797c3434f1c1b356421f350","slug":"mohali-mohali-traffic-iv-hospital-mohali-road-damage-pcl-chowk-road-accident-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवी अस्पताल के पास सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवी अस्पताल के पास सड़क धंसी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
आईवी अस्पताल के पास सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला
पीसीएल चौक से आईवी अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क सोमवार देर रात अचानक धंस गई। सड़क में कई फुट गहरा गड्ढा बन गया। वहीं, सड़क धंसने से पीने वाले पानी की पाइप को भी खतरा पैदा हो गया है। पता चलते ही मंगलवार को पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों ने इस रोड को बंद कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक वन वे कर दिया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी लाइन को ठीक करने में लगे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सड़क धंसने की घटना सोमवार रात ढाई बजे की है। जानकारों की माने तो कई वाहन चालक भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे है। किसी राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बैरिकेड्स लगाकर सड़क पर आवाजाही रोक दी। दूसरी तरह गड़्ढा कई फुट गहरा बन गया है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक गत वर्ष भी इस जगह पर सड़क धंस गई थी। क्योंकि यहां पर नीचे सीवरेज लाइन है। जबकि ऊपर पानी की लाइन है। सड़क धंसने से सीवरेज लाइन भी धंस गई थी। इसके बाद विभाग ने इसकी मरम्मत करवाई थी। मंगलवार को पूरा दिन लाइन की मरम्मत का काम चलता रहा है।
पीसीआर की जिप्सी गिरी गड्ढे में
अतिरिक्त पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक ने बताया कि सोमवार रात को वह गश्त पर निकले थे। इसी बीच रात ढाई बजे जब इस सड़क से गुजर रह थे तो अचानक उनकी गाड़ी गडढे में जा गिरी। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, उनके ड्राइवर सुखविंदर सिंह और गनमैन शरणजीत और वह घायल हो गए। मुश्किल से वह गड्ढे से निकले। इसके बाद उन्होंने टार्च जलाकर लोगों को वहां से जाने से रोका। इसके बाद सड़क पर बैरिकेड्स रखवाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया।
विज्ञापन
पूरा दिन लोग हुए परेशान
सड़क धंसने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इससे पीसीएल चौक पर जाम की स्थिति बन गई। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह सिलसिल रात तक चलता रहा।