{"_id":"575dbbfc4f1c1bbb6411b967","slug":"mohali-kumbhada-village-community-centre-deputy-cm-panjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव पत्थर रखकर क्यों भुलाया रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव पत्थर रखकर क्यों भुलाया रे...
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
कुंभड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब आठ साल बीत गए, मगर जहां विकास के लिए नींव पत्थर रखे गए थे वहां आज तक एक ईंट तक नहीं लगाई गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर मोहाली में बनने वाले सिटी सेंटर और कुंभड़ा गांव के कम्युनिटी सेंटर का कुछ ऐसा ही हाल है।
पंजाब में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विपक्षी दल उन नींव पत्थरों की लिस्ट बना रहे हैं, जहां अकाली दल की सरकार ने विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे हैं। वहां भवन बनना तो दूर आज तक दूर-दूर तक नजर डालने पर सिर्फ नींव पत्थर ही खड़े नजर आ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ऐसे नींव पत्थरों की फोटोग्राफी करके बाकायदा एक डॉक्यूमेंटरी बनाने की तैयारी में है। वहीं, अमर उजाला ने जब ऐसी जगहों का रियल्टी चेक किया तो वहां 2009 से अब तक कोई निर्माण नहीं हुआ दिखाई दिया। गौरतलब है कि मोहाली में सेक्टर-62 फेज-8 में सिटी सेंटर बनाने की हाईप्रोफाइल योजना डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने तैयार की थी। इस योजना को साकार रूप देने के लिए 24 फरवरी 2009 को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और तत्कालीन स्व. सहकारिता मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह ने सिटी सेंटर का नींव पत्थर रखा था। इस नींव पत्थर को रखने के बाद अकाली दल की दूसरी बार सरकार बनी। अब उसका कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन यहां अब तक कोई निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
छह माह का दाता, छह साल बीते, नहीं बना कम्युनिटी सेंटर
सिटी सेंटर जैसे हालात गांव कुंभड़ा के हैं। गांव कुंभड़ा में भी 2009 में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए नींव पत्थर रखा गया था। इसके बावजूद यहां अब तक कोई निर्माण नहीं हुआ। नींव पत्थर रखे जाते समय कुंभड़ा वासियों से सरकार ने वादा किया था कि छह माह में यह कम्युनिटी सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। हद की बात ये है कि छह साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन, हालत जस की तस है।
हर हलके में रोज रखे जा रहे हैं तीन नींव पत्थर : आप
आम आदमी पार्टी के नेता बलविंद्र सिंह कुंभड़ा के मुताबिक, अकाली दल के नेता वही काम कर रहे हैं, जो पहले कांग्रेस कर चुकी है। सरकार नींव पत्थर रखकर भूल जाती है कि वहां विकास कार्य भी कराने हैं। कुंभड़ा ने कहा कि मौजूदा हालात यह है कि सरकार हर हलके में रोज तीन-तीन नींव पत्थर रख रही है। इन जगहों पर भी वही हालात होंगे, जो सिटी सेंटर और कुंभड़ा गांव के कम्युनिटी सेंटर के हुए हैं।