फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Gold Cup Hockey: Chandigarh-11 and AG-11 won thrilling matches

मोहाली गोल्ड कप हॉकी: चंडीगढ़-11 और एजी-11 ने जीते रोमांचक मुकाबले

Wed, 26 Nov 2025 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mohali Gold Cup Hockey: Chandigarh-11 and AG-11 won thrilling matches
मोहाली। पहला ऑल इंडिया मोहाली गोल्ड कप मेन हॉकी टूर्नामेंट 2025 के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में चंडीगढ़-11 और एजी-11 चंडीगढ़ ने जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने पूल में बढ़त हासिल की। पूल-ए के पहले मैच में चंडीगढ़-11 ने एफसीआई दिल्ली को 3–2 से हराया। मुकाबला बेहद कड़ा रहा और अंतिम मिनटों तक दोनों टीमों के बीच तेज टक्कर देखने को मिली, लेकिन चंडीगढ़-11 ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। पूल-बी के मैच में एजी-11 चंडीगढ़ ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 3–2 से जीत हासिल की। मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन एजी-11 ने निर्णायक मौके पर बढ़त बनाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन टूर्नामेंट में कई महत्वपूर्ण मेहमान भी पहुंचे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच सरदार नरिंदर सिंह सोढ़ी और कनाडा स्थित एनआरआई सरदार गुरबीर सिंह सोही ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed