{"_id":"579d06ad4f1c1b817321e179","slug":"mohali-dop-test-police-recruitment-test-sector-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में 324 फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट में 324 फेल
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Police Bharti
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस स्टेडियम में जारी रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चौथे दिन डोप टेस्ट में एक युवक पॉजीटिव आया। फिजिकल टेस्ट को 324 आवेदक फेल हो गए। 124 आवेदक टैस्ट को पास कर पाए। भर्ती प्रक्रिया अधिकारियों की पूरी नजर है। साथ ही कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हुई भर्ती प्रक्रिया में चार सौ आवेदकों को बुलाया गया था। लेकिन 53 आवेदक गैर हाजिर रहे। वहीं, 347 आवेदक ही भर्ती स्थल पर पहुंचे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। पता चला है कि इस दौरान एक युवक दौड़ते समय ग्राउंड में गिर पड़ा। उस समय वहां पर एसपी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। युवक को तुरंत उठाया गया और उसे पानी पिलाया। इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। जिक्रयोग है कि अब तक जिले में पुलिस भर्ती के दौरान 35 लोग पॉजीटिव पाए गए है। भरती प्रक्रिया अभी एक महीने तक चलनी है।
कोई रिश्वत मांगे तो करें फोन
शहर में चल रही पुलिस भर्ती में किसी भी प्रकार की कोई रिश्वतखोरी या धोखाधड़ी न हो। इसके लिए पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। वहीं, आवेदकों को सलाह दी है कि कोई व्यक्ति या दलाल रिश्वत लेकर नौकरी दिलाने का वादा करता है तो उस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल टोल फ्री नंबर शुरू किए है। इनमें पुलिस हेल्पलाइन 181, विजिलेंस ब्यूरो टोल फ्री नंबर 1800 1800 1000 व 9592941010 एआईजी केंद्रीय भरती बोर्ड शामिल है।