{"_id":"6060e2b58ebc3ec89440dd4d","slug":"mohali-doctor-raped-a-women-in-hotel-mohali-news-pkl408663310","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में घिनौनी वारदात : जांच के बहाने डॉक्टर ने महिला को होटल में बुलाया, बेहोशी की दवा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में घिनौनी वारदात : जांच के बहाने डॉक्टर ने महिला को होटल में बुलाया, बेहोशी की दवा देकर किया दुष्कर्म
Mon, 29 Mar 2021 12:30 PM IST
मोहाली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:30 PM IST
सार
- श्रीगंगानगर का है आरोपी डॉक्टर, इलाज के बहाने महिला को होटल बुलाया
- दुष्कर्म के बाद महिला को दी मुंह बंद रखने की धमकी, आरोपी अभी फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाज के बहाने होटल में बुलाकर एक डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म कर डाला। उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने श्रीगंगानगर के आरोपी डॉक्टर सुभाष राजोरिया के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। महिला ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी पीठ में चोट लग गई थी। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने श्रीगंगानगर गई।
विज्ञापन
वहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए चली गई। वहां कुछ दिन इलाज कराने के बाद वह मोहाली आ गई। इलाज के दौरान उसने डॉक्टर को अपना नंबर लिखवाया था। 25 मार्च को उक्त डॉक्टर ने उसे फोन किया और कहा कि वह किसी काम के सिलसिले में मोहाली आया है। उसने तबीयत के बारे में भी पूछा और चोट की जांच करने के बहाने उसे सेक्टर- 82 होटल में बुला लिया।
विज्ञापन
वह अपनी रिपोर्ट लेकर होटल पहुंच गई। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने दर्द से राहत की बात कहकर एक गोली दी, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। होश में आई तो वह दुष्कर्म का शिकार हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। बाद में महिला ने पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन