फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLAs came out in support of company employees

कंपनी मुलाजिमों के समर्थन में उतरे विधायक

Tue, 01 Mar 2022 01:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
MLAs came out in support of company employees
लांडरां। खरड़ से अंबाला को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित निजी फैक्टरी के आगे कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर हलका घनौर के कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का साथ देने का एलान किया।
विज्ञापन

फैक्टरी यूनियन के प्रधान कमलजीत सैणी, प्रिंस शर्मा, मनप्रीत सिंह, धर्मिन्दर, रविंदर पुरी, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरप्रीत कौर, विद्यावती सुनिता, गुरजीत कौर, हरजिंदर कौर और कर्मचारियों ने कहा कि फैक्टरी के प्रबंधकों ने लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। कच्चे मुलाजिमों को सैलरी भी कम दी जा रही है जब कर्मचारियों ने पक्के होने की मांग रखी तो उन्हें बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कच्चे मुलाजिमों का शोषण हो रहा है। इस धरने में धनौर के हलका विधायक मदन लाल जलालपुर ने पहुंचकर कच्चे कर्मचारियों की समस्या सुनी। उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तो उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच भोला राम राजगढ़, गुरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह बासमां, परमजीत बासमा, कुलविंदर सिंह, नरमैल सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, किसान नेता सतनाम सिंह खलौर के अलावा आसपास के किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed