{"_id":"624759d2b0de754ae736e8ad","slug":"mla-said-strict-action-will-be-taken-against-the-officials-who-do-corruption-mohali-news-pkl446374547","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बोलीं : भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बोलीं : भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेतीं विधायक अनमोल गगन मान।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। विधायक अनमोल गगन मान ने नगर परिषद अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि यदि खरड़ शहर के अंदर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी दिखी तो ठीक नहीं होगा। अधिकारी सफाई कार्य पर विशेष ध्यान दें। विभागीय कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नगर परिषद की विशेष बजट बैठक में विधायक अनमोल गगन मान ने नगर परिषद के अधिकारियों को सीधे तौर पर कहा कि जो अब तक होता आया है वह अब नहीं होगा।
विधायक के कड़े तेवर देख पार्षद भी जोश में आ गए और उन्होंने बैठक में नगर परिषद के कई अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाली। सन्नी एनक्लेव के पार्षद हरिंदरपाल सिंह जौली ने कजौली वाटर वर्क्स की लाइन को खरड़ से जोड़ने की योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिषद ने सीवरेज बोर्ड को इस काम के लिए 10 लाख रुपये सर्वे के लिए दिए थे लेकिन अब तक इस योजना पर कार्य शुरू नहीं हो सका। सीवरेज बोर्ड के एक अधिकारी ने बैठक में बताया कि इस योजना पर 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 23.50 करोड़ केंद्र और 23.50 करोड़ पंजाब सरकार खर्च करेगी। शहर के सभी 27 वार्डों में एक-एक नया ट्यूबवेल लगाने की योजना पिछली बैठक में बनी थी लेकिन सीवरेज बोर्ड ने कार्य शुरू नहीं किया है। पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा ने सीवरेज बोर्ड अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर एतराज जताते हुए कहा कि नगर परिषद नए ट्यूबवेल लगाने का काम अपने हाथ में ले। ट्यूबवेल लगाने के कार्य में जितनी देरी होगी खर्च भी उतना ही बढ़ेगा और जनता को गर्मी में पेयजल को लेकर परेशान होना पड़ेगा।
लावारिस पशुओं की समस्या से निजात जल्द
नगर परिषद की विशेष बजट बैठक लावारिस पशुओं का मुद्दा भी उठा। कई पार्षदों ने वर्षों से लंबित एनिमल सेंचुरी के काम को जल्द पूरा करने की मांग की। इस पर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि खरड़ के साथ लगते गांव ओजला की 17 एकड़ जमीन में एनिमल सेंचुरी बनाने की योजना है। इस पर विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि लावारिस पशुओं को रखने के लिए एक दो एकड़ में शेड डालकर काम जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
बरसाती नाले का भी मुद्दा उठा
वरिष्ठ उप प्रधान गुरदीप कौर ने कहा कि शहर के बीच से निकल वाले बरसाती नाले अभी तक ढका नहीं गया है। नाले में कई कॉलोनाइजर ने सीवरेज का पानी छोड़ रखा है। इस कारण नाले से उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। नाले को ढकने का कार्य जल्द शुरू किया जाए ताकि शहरवासी राहत की सांस ले सकें।
9 महीने में केवल दो बार हुई काउंसिल की बैठक
पार्षद मनप्रीत सिंह ने नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि 9 माह के कार्यकाल में केवल दो बैठक हुई। इस कारण शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पार्षदों को लोगों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया है। इस पर विधायक अनमोल गगन मान ने परिषद के अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी पार्षदों के साथ हर महीने एक बैठक अवश्य होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेष बैठक भी होनी चाहिए।