{"_id":"62e05045e173057bb67e475c","slug":"mla-reprimanded-teacher-for-using-mobile-phone-in-class-mohali-news-pkl457746682","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सरकारी स्कूलों में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सरकारी स्कूलों में मारा छापा
विज्ञापन
डेराबस्सी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की ओर से सख्ती बरती जा रही है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी का मुख्य लक्ष्य शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है।
इसके मद्देनजर मंगलवार को विधायक रंधावा ने गांव ईसापुर के सरकारी स्कूल में दबिश दी तो देखा कि कक्षा में बैठा शिक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में व्यस्त था और उनका बच्चों पर कोई ध्यान नहीं था। यह देखकर उन्होंने शिक्षक की अच्छी क्लास ली। उन्होंने यह मामला प्रिंसिपल के संज्ञान में लाकर सख्त कार्रवाई का आग्रह किया। इस दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे शिक्षक ने गलती के लिए माफी मांगी तो विधायक ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया और बच्चों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। अगर सरकारी स्कूलों में उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल भी जिम्मेदार होते हैं। वे डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी सरकारी स्कूल में छापेमारी कर सकते हैं, यदि कोई कमी पाई जाती है तो इसके लिए प्रिंसिपल भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विधायक रंधावा ने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी स्कूलों को छोड़ दिया है। स्कूल के बाहर रंगीन तस्वीरें बनाकर स्कूलों को स्मार्ट बनाया गया है, लेकिन स्कूलों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्मार्ट स्कूलों में आज भी मिड डे मील के तहत दिया जाने वाला खाना चूल्हे पर पकाया जा रहा है। ऐसा ही हाल गांव भांखरपुर के सरकारी स्कूल में देखने को मिला। उन्होंने स्कूल स्टाफ को साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।