{"_id":"576aeb544f1c1b456fb4869c","slug":"mla-balbir-singh-sidhu-mohali-is-my-work-place-i-will-fight-in-election-from-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली मेरी कर्मभूमि है, यहीं से लड़ूंगा चुनावः सिद्धू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली मेरी कर्मभूमि है, यहीं से लड़ूंगा चुनावः सिद्धू
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
एमएलए बलबीर सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका बदलने के मामले को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकाली दल के नेता मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि हर मोर्चे पर फेल साबित हुई अकाली सरकार के नेता घबरा गए हैं। सिद्धू ने कहा कि मोहाली मेरी कर्मभूमि है, मैंने यही से बिजनेस और राजनीति की शुरुआत की और चुनाव भी यहीं से लड़ूंगा।
विधायक ने कहा कि विकास और व्यापार की दृष्टि से मोहाली पिछड़ रहा है। यहां किसान और कारोबारी परेशान हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने के साथ भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। मोहाली की एयरपोर्ट रोड के निर्माण में घपला हुआ है। वहीं शहर की टूटी सड़क का काम 30 जून तक पूरा करने का दावा अकाली नेता और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया था।
आठ दिन शेष है, जबकि सड़कों का काम अब तक नहीं हुआ। बरसात का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अगले आठ दिन में शहर की सभी सड़कों की दशा सुधारना संभव नहीं है। सिद्धू ने कहा कि वह सड़कों के मामले को लेकर हाईकोर्ट में जाएंगे।
विज्ञापन
मोदी विकास पुरुष नहीं, सेल्समैन हैं: सिद्धू
विधायक सिद्धू ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन आने का झूठा सपना दिखाकर नरेंद्र मोदी ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी, लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता इस झूठ का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मोदी विकास पुरुष नहीं सेल्समैन हैं।
कांग्रेस में भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल
विधायक ने बताया कि अकाली-भाजपा से जुड़े कई नेता व सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। सिद्धू ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में उचित सम्मान दिया जाएगा।
पटियाला जेल में नेताओं के नाम पर बिकता है नशाः सिद्धू
पटियाला जेल में नशे का कारोबार जोरों से चल रहा है। नेताओं के नाम पर ड्रग्स के नाम रखकर उसे बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं पांच रुपये का बीड़ी का बंडल 1700 रुपये तक बिक रहा है। यह आरोप विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में लगाया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने पटियाला जेल से उन्हें एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने इस बारे में बताया।
पत्र लिखने वाले का कहना है कि सत्ताधारी नेताओं की शह पर चल रहा है। पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि अकाली दल व भाजपा गठबंधन कहता है कि पंजाब नशामुक्त है। लेकिन जेलों के अंदर गोलियां, भुक्की, चरस और अफीम मिलती है। बीड़ी का बंडल 1700 रुपये में बिकता है। उन्होंने बताया कि पत्र में जेल में चल रहे नशे के काले कारोबार के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में यह बात लाएंगे। साथ ही विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी सीटिंग जज से करवाई जाए।