फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor set on fire after being sprayed with sanitizer; suffers 80% burns

Mohali News: नाबालिग पर सैनिटाइजर छिड़ककर लगाई आग, 80 फीसदी झुलसी

Sun, 23 Aug 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Minor set on fire after being sprayed with sanitizer; suffers 80% burns
मोहाली। घर में घुसकर एक किशोरी पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में किशोरी करीब 80 फीसदी झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक काफी समय से किशोरी पर बात करने का दबाव बना रहा था। वह राह चलते भी उसे परेशान करता था। शुक्रवार को आरोपी अपने दो साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर भाग गया। किशोरी की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे पहले सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी युवक किशोरी के घर पहुंचा था। उसने किशोरी को उसके चाचा के कमरे में बंद कर दिया। चाचा ने विरोध किया तो आरोपी से उनकी हाथापाई हुई। चाचा ने किशोरी को उसके कब्जे से छुड़ा लिया था। कुछ देर बाद किशोरी के पिता और चाचा काम पर चले गए।
विज्ञापन



आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

पुलिस उपाधीक्षक सिटी-1 गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय भूषण कुमार उर्फ दीपक निवासी सेक्टर-41, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस उसके साथ आए दो अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed