{"_id":"5d51cafa8ebc3e6caf0cf7f5","slug":"mining-depatment-action-mohali-news-pkl34734035","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माइनिंग विभाग के करोड़ों के नोटिसों ने उड़ाई किसानों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माइनिंग विभाग के करोड़ों के नोटिसों ने उड़ाई किसानों की नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। क्षेत्र में खनन माफिया ने प्रशासन से मिलीभुगत करके इलाके में 40 से 50 फीट गहरे गड्ढे बना दिए। डेढ़ दशक से चल रहे इस खनन को रोकने के लिए कई उच्चाधिकारियों ने मौका देखा लेकिन किसी ने भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। अब डेढ़ दशक बाद विभाग ने खनन माफिया पर कार्रवाई करने की बजाय अभीपुर गांव समेत तीन गांवों के किसानों को 53 करोड़ रुपए के जुर्माने के नोटिस जारी करके एक महीने में भरने को कहा है जबकि किसानों का कहना है कि उनका खनन के साथ कोई संबंध नहीं है और न ही वे इतने बड़े जुर्माने भर सकते हैं।
माइनिंग विभाग की ओर से भेजे गए करोड़ों रुपए के नोटिसों के बाद रोष में आए किसानों की सुध लेते हुए अभीपुर गांव में पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने क्षेत्र वासियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान किसानों ने उन्हें एक मांग पत्र भी दिया। मीटिंग के दौरान कंग ने क्षेत्र के किसानों की समस्या सरकार तक पहुंचाने तथा हल करवाने का भरोसा दिया। किसान मलकीत सिंह, लाभ सिंह, हरप्रीत सिंह, सुच्चा सिंह और अन्य ने पूर्व मंत्री कंग को बताया कि क्षेत्र में पिछले डेढ़ दशक से सरकार और प्रशासन की मिलीभुगत के साथ लगातार खनन होता आ रहा है। जिसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इस मौके पर हलका खरड़ के यूथ कांग्रेस के प्रधान राणा कुशलपाल, कृपाल सिंह, हरिन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, जसविन्द्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।