फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Milk producers staged strike to reduce milk prices

Mohali News: दूध के दाम घटाने पर दुग्ध उत्पादकों ने दिया धरना

Tue, 09 Jan 2024 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Milk producers staged strike to reduce milk prices
मोहाली। फेज-6 स्थित वेरका मिल्क प्लांट के बाहर पंजाब भर से आए दुग्ध उत्पादकों ने धरना दिया। धरने की सूचना मिलने के बाद वेरका के मुख्य दफ्तर से जरनल मैनेजर संजीव गर्ग और मोहाली के जरनल मैनेजर रूपिंदर सेखों ने आकर धरना देने वालों से मांगपत्र लिया और उन्हें कहा कि जल्द ही उनकी मांगें मान ली जाएंगी। इस आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरने के दौरान नारेबाजी करते धरना देने वालों ने कहा कि यहां महंगाई बढ़ती जा रही है। वहीं पिछले दो हफ्ते में दूध खरीदने के दाम तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से कम कर दिए गए जबकि नियमों के अनुसार इसके दाम बढ़ने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है लेकिन इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे पंजाब भर से दुग्ध उत्पादक वेरका मिल्क प्लांट के बाहर पहुंचे। इस दौरान इकट्ठे हुए दुग्ध उत्पादकों ने सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटाए दाम बढ़ाने की मांग की। इस दौरान फेज-6 स्थित आईएसबीटी के पास लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि लोगों को शुद्ध दूध देना है तो वे वेरका प्रबंधन को 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दूध देंगे। उन्होंने कहा कि फीड, हरा चारा, बरसीन समेत सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं इसलिए वे दूध की घटी कीमतों को स्वीकार नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने वेरका प्रबंधन को प्लांट के अफसरों द्वारा की जा रही ठगी के बारे में जांच करने की मांग की। परमिंदर सिंह चलाकी ने बताया कि प्रबंधन के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया है। एक-दो दिन में प्रबंधन के साथ बैठक होगी। इसमें उनकी मांगों पर बात होगी। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे फिर से धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed