फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Meeting

शहर को बरसाती पानी से बचाने के लिए मंत्री बलबीर सिद्धू ने अधिकारियों संग बनाई रणनीति

Tue, 16 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में शहर वासियों की समस्याओं के हल के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते स? - फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर के साथ ही जिले की विभिन्न समस्याओं और प्रोजेक्टों को लेकर सोमवार को कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में अधिकारियों की सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विशेष मीटिंग हुई। मीटिंग में साफ किया गया कि लोगों की मुश्किलों को हल करने के लिए सारे विभागों के अधिकारी एक टीम के रूप में काम करें, तभी इलाके का पूर्ण विकास हो पाएगा। वहीं, किसी काम या प्रोजेक्ट में कोई रुकावट नजर आए तो उसे तुरंत दूर करें। मीटिंग में डीसी गिरीश दियालन व एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने मीटिंग में बरसातों में जल निवासी के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज विभाग, नगर निगम व गमाडा साझा तौर पर चो की सफाई करें, ताकि बरसाती पानी की निकासी में कोई समस्या न आए। वहीं, किसी भी इलाके में सीवरेज ब्लॉक होता है तो उसे पहल के आधार पर हल किया जाए।
विज्ञापन

ट्रैफिक समस्या से निटपने के लिए हटाए जाएं अवैध कब्जे
मीटिंग में शहर में ट्रैफिक की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। तय किया गया कि ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए नाजायज कब्जे हटाए जाएं, ताकि आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। मीटिंग में लांडरां चौक पर लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठा। इस दौरान लांडरां चौक पर भीड़ कम करने के लिए तुरंत मौका देखकर मामले को हल करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

स्मार्ट राशन कार्ड भी बनेंगे
मीटिंग में तय किया गया कि अब आटा दाल स्कीम के तहत लोगों के स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा मीटिंग में नशे पर नकेल कसने के लिए भी रणनीति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में पशु छोड़ने वालों के काटे जाएं चालान
कैबिनेट मंत्री ने लावारिस पशुओं की समस्या को हल करने के लिए भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस समस्या को सख्ती से दूर किया जाए और जो भी व्यक्ति अपने पालतू पशु शहर में खुले में छोड़ता है उनके चालान किए जाएं।
प्रत्येक सेक्टर में बनाए जाएंगे दो से तीन मॉडल पार्क
मीटिंग में पार्कों की सफाई का मुद्दा भी उठा। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रत्येक सेक्टर में दो या तीन पार्क मॉडल पार्क के रूप में विकसित किए जाएं। इसके अलावा गरीबों को 5-5 मरले के प्लाट देने, पुलिस मुलजिमों की संख्या बढ़ाने, रात को पुलिस के नाके लगाने व सेक्टर-82 इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा व स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध, गांव दाऊं की खस्ताहाल लिंक सड़क को सुधारने, पानी की निकासी, फ्लाईओवर के कट न छोड़े जाने के चलते आ रही समस्या पर भी मंथन हुआ।

मीटिंग में यह अधिकारी रहे मौजूद
मीटिंग में एडीसी साक्षी साहनी, कमिश्नर नगर निगम भूपिंदर पाल सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा, एसडीएम डेराबस्सी पूजा सियाल, एसडीएम मोहाली जगदीप सिंह सहगल, एसडीएम खरड़ विनोद बंसल, डीडीपीओ डीके सालदी, कैबिनेट मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां व कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed