फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Medicines and cash stolen by breaking the shutter of the medical store

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दवाइयां और नकदी चोरी

Mon, 29 Jun 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Medicines and cash stolen by breaking the shutter of the medical store
डेराबस्सी। हैबतपुर रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने अपना निशाना बनाया और वहां से हजारों रुपये की दवाइयां और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हैबतपुर रोड पर स्थित एकम मेडिकल स्टोर के मालिक अमरिन्दर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम वह अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर चला गया था। रविवार सुबह आकर देखा तो स्टोर का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और स्टोर में रखी सभी महंगी दवाइयां गायब थी। जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं स्टोर के गल्ले में रखी 13 हजार रुपये की नकदी भी नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय पुलिस थाना इंचार्ज सतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जांच की है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed