फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man surrounded and beaten, case registered against six including three named

Mohali News: व्यक्ति को घेरकर पीटा, तीन नामजद सहित छह पर केस दर्ज

Mon, 24 Jul 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Man surrounded and beaten, case registered against six including three named
खरड़। गांव तियूड़ में घर जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर खरड़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर कुल छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की पहचान मनवीर सिंह, उदय सिंह, हरकरण सिंह सभी निवासी गांव भजौली के रूप में हुई है। वहीं, तीन आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस को पीड़ित गुरसिमरन सिंह निवासी गांव भजौली ने बताया कि 21 जुलाई को वह मोटरसाइकिल पर किसी काम से गांव तियूड़ गया था। जब वह वापस घर आ रहा था तो करीब आठ बजे एसबीएस स्कूल के पास उक्त आरोपियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने हाथों में तलवार और डंडे पकड़े हुए थे और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी मनवीर सिंह ने तलवार से उस पर हमला किया, जो उसके दाएं हाथ और माथे पर लगी। वहीं, अज्ञात आरोपियों ने कोई नुकीली चीज उसकी आंख पर मारी जिसके वार से वह गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे और टांगें मारकर उसे बुरी तरह पीटा। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी गांव की ओर भाग गए और कुछ आरोपी उसके पीछा करते हुए उसके गांव तक आ पहुंचे। जैसे-तैसे वह अपने घर पहुंचा, घरवालों ने उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed