फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man accused of molesting minor girl in Kharar arrested, holding hands in front of brother and asked for friendship

खरड़ में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ में आरोपी युवक गिरफ्तार, भाई के सामने ही हाथ पकड़कर कहा था फ्रैंडशिप के लिए

Sat, 24 Apr 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Man accused of molesting minor girl in Kharar arrested, holding hands in front of brother and asked for friendship
खरड़। एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में खरड़ सिटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। चाइल्ड हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। 15 वर्षीय पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गगनदीप सिंह नामक युवक तंग परेशान करता रहता था। कुछ दिन पहले उसकी बेटी अपने भाई के साथ कहीं जा रही थी तो आरोपी गगनदीप सिंह ने उसकी बेटी से उसका मोबाइल नंबर मांगा और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ कर उसे दोस्ती करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

उन्होंने इस घटना की शिकायत सिटी पुलिस खरड़ को दी थी। जब सिटी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित लड़की के बयान अदालत में दर्ज करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed