फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lockdown should also end in Mohali on the lines of Chandigarh, night curfew also started at ten o'clock, trade board Mohali demanded from the government

चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में भी खत्म करना चाहिए लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू भी रात दस बजे लगे, व्यापार मंडल मोहाली ने सरकार से की मांग

Sat, 24 Apr 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Lockdown should also end in Mohali on the lines of Chandigarh, night curfew also started at ten o'clock, trade board Mohali demanded from the government
मोहाली। चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में भी रविवार को लगने वाला लॉकडाउन खत्म किया जाना चाहिए। साथ ही रात के समय लगने वाला रात्रि कर्फ्यू रात 8 बजे की बजाय 10 बजे से लगना चाहिए, जिससे मोहाली के व्यापारियों का नुकसान होने से बचाया सके।
विज्ञापन

यह मांग शुक्रवार को मोहाली व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन और राज्य सरकार से की गई। व्यापार मंडल ने इस संबंधी एक पत्र भी सरकार को लिखा है। व्यापार मंडल ने साफ किया है कि यदि व्यापारियों की मांगें न मानी गई तो व्यापारी संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा और उपप्रधान अकविन्दर सिंह गोसल ने कहा कि कोविड महामारी के चलते लगाई गई पाबंदियों से व्यापार पर पूूूरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोविड के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। जिसमें रविवार के दिन कर्फ्यू और रोजाना 8 बजे रात्रि कर्फ्यू की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि व्यापारी वर्ग की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने व्यापारी वर्ग को राहत देते हुए वीकेंड लॉकडाउन को रद्द कर दिया है और रात के कर्फ्यू का समय रात 10 बजे कर दिया गया है।

लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से रविवार के दिन पूर्ण तौर पर कर्फ्यू जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। जिस कारण मोहाली के व्यापारी वर्ग के लिए बड़ी परेशानी पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि रविवार के दिन चंडीगढ़ में कर्फ्यू न होने के चलते लोग चंडीगढ़ जाकर खरीदारी करेंगे। जिससे मोहाली के व्यापारी वर्ग को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उनकी मांग है कि कोविड महामारी के दौरान व्यापारी वर्ग की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए किसी राहत पैकेज का ऐलान किया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो व्यापारी वर्ग की तरफ से संघर्ष का एलान किया जाएगा और इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed