फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Liquor contract worker murdered under suspicious circumstances

शराब ठेके के कारिंदे का संदिग्ध परिस्थितियों में कत्ल

Mon, 15 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Liquor contract worker murdered under suspicious circumstances
लालड़ू। नजदीकी गांव हसनपुर में शराब ठेके के एक कारिंदे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 55 वर्षीय देवीशरण यादव पुत्र सुखदेव यादव निवासी ग्राम कालूराम कपुरवा, थाना लालगंज, जिला प्रतापगढ़, यूपी के रूप में हुई है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ गांव हसनपुर में रह रहा था और नजदीक ेही एक शराब ठेके पर काम करता था। उसके बेटे अमर सिंह यादव ने बताया कि जब सुबह 10:30 बजे तक उसके पिता ने फोन नहीं उठाया तो उसने ठेके पर जाकर देखा तो ठेके का आधा शटर खुला था और उसके पिता देवी शरण यादव मृत अवस्था में नीचे पड़े थे। उसकी सूचना पर लालड़ू थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता के गले पर रस्सी के निशान थे और उन्हें आशंका है कि उनका गला दबाकर हत्या की गई है। शराब के ठेकेदार के सर्कल इंचार्ज बाबूराम को इस संबंधी कई बार फोन करके जानकारी लेनी चाही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वहीं एसएचओ ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed