फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lift of mother-child ward of government hospital broken

Mohali News: सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड की लिफ्ट खराब

Wed, 06 Dec 2023 08:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 06 Dec 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lift of mother-child ward of government hospital broken
मरीज, परिजन सहित स्टाफ को परेशानी का करना पड़ रहा सामना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में पांच नवंबर दोपहर दो बजे से लिफ्ट बंद है। इसके चलते तीन मंजिला इमारत में इलाज करवाने आ रहे मरीज, परिजन, स्टाफ आदि को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस इमारत में यह एकमात्र लिफ्ट है, वह भी बंद पड़ी है।
बता दें कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए इस बिल्डिंग का निर्माण किया गया था, परंतु स्थिति विपरीत चल रही है। अगर किसी महिला आपातकालीन स्थिति में हो तो उसे रैंप या सीढ़ियों से ही लेबर रूम तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कई महिलाएं प्रसव के बाद चेकअप कराने के लिए आईं जिन्हें लिफ्ट खराब होने के चलते दर्द में भी रैंप से ही तीसरी मंजिल तक जाना पड़ा। कुछ महिलाएं छोटे बच्चों के चेकअप के लिए आईं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के परिजन भी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें डॉक्टर के कहने पर जल्द ही दवा लेने जाना पड़ता है और रैंप और सीढ़ियों से जाने से उन्हें अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडमिन विभाग को दी शिकायत

इस मौके पर अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत में पता लगा कि लिफ्ट खराब होने की शिकायत पांच दिसंबर को एडमिन विभाग को दी गई थी। इस पर कुछ कर्मचारी उसे ठीक करने पहुंचे थे, परंतु समस्या का हल नहीं निकल सका।



एक से दूसरी इमारत में ले जाने में होती है परेशानी

तीन दिन से मेरी भाभी जच्चा-बच्चा वार्ड में एडमिट हैं, जिन्हें टेस्ट के लिए दूसरी बिल्डिंग में लेकर जाना पड़ता है। इससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो उन्हें लेकर आने-जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिलता और जो मिलते हैं वह टूटे या गंदे होते है। - नितेश पटेल, मरीज के परिजन

कोट
लिफ्ट में तकनीकी समस्या आई है। इसे ठीक करने में समय लग गया है। इसे पहल के आधार पर ठीक करने को कहा है। -प्रो. भवनीत भारती, डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed