फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Life imprisonment for killer in Mohali buried body near Captain Amarinder Singh farmhouse

दोस्त के हत्यारे को उम्रकैद: 40 हजार के विवाद में काटा था सिर, कैप्टन अमरिंदर के फार्महाउस के पास दफनाया था

Thu, 23 Jul 2026 11:20 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

12 जून 2021 को जागीर सिंह और सुच्चा सिंह सिसवां में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बकरियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े 40 हजार रुपये के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जागीर सिंह ने तलवार से हमला कर सुच्चा सिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

विज्ञापन
Life imprisonment for killer in Mohali buried body near Captain Amarinder Singh farmhouse
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरी के कारोबार में 40 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में दोस्त की सिर काटकर हत्या करने के दोषी को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़ित की पत्नी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के माध्यम से मुआवजा दिए जाने की सिफारिश की है। मामले में सबूतों के अभाव में दो सह-आरोपियों को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन


एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज विक्रांत कुमार की अदालत ने जागीर सिंह उर्फ घोला को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मृतक सुच्चा सिंह की पत्नी सुनीता देवी को डीएलएसए, मोहाली के माध्यम से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी हरदीप सिंह रोमाना ने बताया कि अदालत ने 17 जुलाई को आरोपी को दोषी करार दिया था। सजा पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सह-आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सनी और देशराज उर्फ देसा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया गया।

तलवार से काटा था सिर

अभियोजन के अनुसार 12 जून 2021 को जागीर सिंह और सुच्चा सिंह सिसवां में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बकरियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े 40 हजार रुपये के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जागीर सिंह ने तलवार से हमला कर सुच्चा सिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया।


हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से बिना सिर वाले शव को सिसवां में तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाई-सिक्योरिटी फार्महाउस के पास दफना दिया, जबकि कटे हुए सिर को दूसरी जगह फेंक दिया।

पालतू कुत्ते के कारण हुआ था खुलासा

यह सनसनीखेज वारदात 21 जून 2021 को उस समय सामने आई, जब मृतक का पालतू कुत्ता बार-बार परिवार के लोगों को एक स्थान पर ले जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने खुदाई करवाई, जहां से बिना सिर का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जागीर सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया।



यह मामला उस समय काफी चर्चा में रहा था क्योंकि शव तत्कालीन मुख्यमंत्री के कड़े सुरक्षा घेरे वाले फार्महाउस के समीप मिला था। अदालत ने अपने फैसले में माना कि मुख्य आरोपी के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने पर्याप्त साक्ष्य पेश किए, जबकि अन्य दो आरोपियों की संलिप्तता संदेह से परे साबित नहीं हो सकी, इसलिए उन्हें बरी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed