{"_id":"6047e0d38ebc3e5912313bb7","slug":"land-registrations-will-not-be-held-in-bahlolpur-and-jhampur-mohali-news-pkl406601346","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहलोलपुर और झांमपुर की जमीन की नहीं होगी रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहलोलपुर और झांमपुर की जमीन की नहीं होगी रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी सिटी से सटे गांव बहलोलपुर और झामपुर में अवैध तरीके से कटी जा रहीं कॉलोनियों पर गमाडा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गमाडा ने इस संबंधी सब रजिस्ट्रार कार्यालय को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में कहा है कि उक्त दोनों गांवों की जमीन की रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही गमाडा की ओर से यहां बनाए गए अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं। वहीं अवैध निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं और उनसे इस संबंधी जवाब भी मांगा है। गमाडा अधिकारियों का साफ कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग तय समय में नोटिस का जवाब नहीं देंगे, उनके अवैध निर्माण गिरा दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक पिछले लंबे समय से गांव बहलोलपुर और गांव झामपुर के क्षेत्र में खेतीबाड़ी की जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटने के मामले सामने आ रहे थे। कोरोना काल में यह काम पूरे जोरों पर चला था। यहां तक कि लोगों ने प्लॉटों पर कंस्ट्रक्शन लोन लेकर निर्माण कार्य शुरू किए हुए हैं। वहीं, बहुत से लोगों ने बिजली पानी के कनेक्शन तक ले रखे हैं। गमाडा के अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही यह मामला सामने आया, उसके बाद से गमाडा नियमित कार्रवाई कर रहा है। यहां तक कि लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं और जो नोटिस का जवाब नहीं दे रहा उनके अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से बातचीत में गमाडा के ईओ रेगुलेटरी एवं प्लॉट पवित्र सिंह का कहना है कि गमाडा का फील्ड स्टाफ सक्रिय है और यहां हो रही गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। यहां तक कि गांव बहलोलपुर और झामपुर क्षेत्र की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आदि न करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय मोहाली को भी पत्र लिखा गया है।
वहीं इस संबंधी बातचीत करने पर गमाडा के अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में भूमाफिया सक्रिय हो सकते हैं। उनकी ओर से अवैध निर्माण करने वालों के भवन पर नोटिस चस्पा किए जाते हैं और इसके साथ ही बोर्ड आदि लगाए जाते हैं। लेकिन उन्हें लोग हटा देते हैं। हालांकि उनकी गमाडा की टीम सक्रिय है और ऐसे निर्माण करने वालों का पूरा ब्योरा जमा कर रही है। इस मामले में नियमों के मुुताबिक ही कार्रवाई की जा रही है।