फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kumaon Sabha organized the 31st Mother Bhagwati Jagran

Mohali News: कुमाऊं सभा ने 31वां मां भगवती जागरण करवाया

Mon, 04 Aug 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kumaon Sabha organized the 31st Mother Bhagwati Jagran
नयागांव। कुमाऊं सभा ने हर साल की तरह इस साल भी 31वां विशाल मां भगवती का जागरण करवाया। सभा के अध्यक्ष मोहन सिंह मिरोला, प्रधान मदन मोहन पांडेय, मंदिर संचालक महेश उपाध्याय ने बताया कि मां भगवती के जागरण से पहले कुमाऊं सभा की टीम नयागांव से तीन बसों में माता चिंतपूर्णी और माता ज्वाला देवी की यात्रा के लिए रवाना हुई। यह टीम वहां से माता रानी की पवित्र ज्योत लेकर आएगी। इनके वापस नयागांव में आने के बाद माता रानी की पवित्र ज्योत को पूरे इलाके में धूमधाम से भक्तों के दर्शनों के लिए घुमाया गया। रात को भंडारे के बाद मां आदिशक्ति जागरण मंडल नयागांव के पंडित गोविंद उप्रेति एवं टीम ने माता रानी का गुणगान किया। इस मौके पर सभा के महासचिव तेजस्वी मठपाल ने सेवा कार्य के लिए समस्त बोर्ड कार्यकारिणी और जनता का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed