फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   kashmiri boy death in derabassi

डेराबस्सी में कश्मीरी युवक की मौत, परिजनों को इंसाफ की आस

Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
kashmiri boy death in derabassi
डेराबस्सी। कश्मीरी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से मौत के असली कारणों की जांच करने की मांग की है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान नदीम शाह (21) निवासी गांव तरगाई थाना बुद्वल जिला राजौरी हाल निवासी किराएदार ग्रीन इस्टेट बरवाला रोड डेराबस्सी के रूप में हुई। नदीम बरवाला देवी दयाल कालेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

नौ जुलाई को तहसील सड़क पर नदीम शाह की आल्टो कार की चपेट में आने से कुलदीप सिंह हंस निवासी डेराबस्सी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा इतना खतरनाक था कि नदीम कार से कुलदीप को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कश्मीरी होने के कारण उनके बेटे से मारपीट की। कुछ लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई है, जिसमें वह बार बार सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहा है। वीडियो में बेहोशी की हालत में दिख रहे नदीम को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत की गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। 11 जुलाई को उपचार के दौरान नदीम की मौत हो गई।
विज्ञापन

नदीम के चाचा जमाल शाह ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे की मौत भीड़ द्वारा पीटने से हुई है। उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की, जिसके मुताबिक घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने कथित तौर पर नदीम के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि नदीम के शव का तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। आईओ एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, लेकिन परिजनों की आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed