फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Junior Assistant of Kurali Municipal Council overcomes fifteen thousand bribes

कुराली नगर काउंसिल का जूनियर सहायक पंद्रह हजार रिश्वत लेते काबू

Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Junior Assistant of Kurali Municipal Council overcomes fifteen thousand bribes
कुराली नगर काउंसिल का जूनियर सहायक पंद्रह हजार रिश्वत लेते काबू
विज्ञापन

प्लाट को रेगुलर करवाने के लिए मांग रहा था पैसा
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार रोको अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
कुराली। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को काउंसिल के एक जूनियर सहायक को प्लाट रेगुलर करने की एनओसी जारी करने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। वार्ड नंबर 2 के रहने वाले जसवीर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत की थी। विजिलेेंस ने आरोपी सुखदेव सिंह पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उम्मीद है कि इसके पकड़े जाने के बाद कई और खुलासे होंगे, क्योंकि पता चला है कि इस काम में कई लोग शामिल थे। इसके अलावा कई अन्य नगर काउंसिलों के अधिकारी भी पुलिस की नजर में आ गए हैं।
विजिलेंस ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप लगाया। विजिलेंस टीम ने पहले तो तय किए समय अनुसार जसवीर सिंह से उसको फोन करवाया और सुखदेव सिंह ने उसको सिसवां रोड पर मिलने के लिए कहा। सिसवां रोड पर नक्शा बनाने वाले की दुकान में जसवीर सिंह ने जैसे ही सुखदेव सिंह को पैसे दिए तो वहां पहले से ही सिविल ड्रेस में मौजूद विजिलेंस की टीम ने सुखदेव सिंह को काबू कर लिया। उसके पास से रिश्वत के 15 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

जसवीर सिंह ने प्लाट रेगुलर करवाने के लिए बनती फीस भी पहले ही काउंसिल में जमा करवा दी थी, लेकिन सुखदेव उसको एनओसी देने के बदले में 20 हजार मांग रहा था। जसवीर ने विजिलेंस के तालमेल किया और टीम ने डीएसपी हरमिन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर काउंसिल के जूनियर सहायक सुखदेव सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शे की दुकान पर छापामारी के दौरान वहां पर पहले से ही काउंसिल के दो अन्य कर्मचारी में शराब पी रहे थे। शहर वासियों ने दुकान में पहले से बैठे कर्मचारियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बॉक्स
पहले पुलिस के दामन में लगे थे दाग
जानकारी के मुताबिक इस महीने विजिलेंस मोहाली जिले में पूरी तरह से सक्रिय रही है। पहले खरड़ के डीएसपी एक के रीडर को रंगे हाथों रिश्वत लेते काबू किया गया था। इसके बाद डेराबस्सी में पुलिस के एक एएसआई को विजिलेंस ने दबोचा था। इसके बाद थाना सिटी खरड़ के एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने तीनों लोगों को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है।
फोटो
कुराली नगर काउंसिल के जूनियर सहायक को विजिलेंस की टीम काबू करके लेकर जाते हुए।
छाया : अजय। फोटो नंबर : एमएचएल-81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed