फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from PGI worker's house in broad daylight

Mohali News: दिन-दहाड़े पीजीआई कर्मी के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी

Wed, 10 Jan 2024 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from PGI worker's house in broad daylight
चंडीगढ़। पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत एक कर्मी के पीजीआई कांप्लेक्स में बने घर से दिन-दहाड़े अज्ञात चोर करीब 6 लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया। शिकायतकर्ता लखबीर सिंह ने मामले की सूचना पीसीआर को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मामले में पीजीआई चौकी इंचार्ज कार्रवाई में जुटी है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी दी है, जिसमें दावा किया है कि घरों के बाहर कूड़ा उठाने आने वाला युवक उनकी पत्नी की शॉल में गहने आदि भरकर कूड़े की रेहड़ी में डालकर लेकर जा रहा है। मामले में पीजीआई चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बबिता ने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है। वहीं, शिकायतकर्ता के मुताबिक पुलिस ने उनसे शॉल की पहचान करवा ली थी और शाम तक आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बहन की 1 फरवरी को शादी की तैयारियों में जुटे थे
शिकायतकर्ता तीन मंजिला टाइप-1 क्वार्टर में ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह और उसकी पत्नी सुबह लगभग 9:30 बजे घर से नौकरी के लिए निकल गए थे। उनकी पत्नी निजी स्कूल में अध्यापिका है। ढाई वर्ष की बेटी को शिकायतकर्ता ने क्रेच में छोड़ दिया था और छह वर्ष की बेटी की ऑनलाइन क्लास होने के चलते अपने साथ कार्यालय ले गए। दोपहर जब वह लगभग 12:30 बजे घर लंच के लिए आए तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। घर से लगभग पांच-छह लाख के गहने और नकदी चोरी थी। गहनों में किट्टी सेट, तीन अंगुठियां, चेन और चांदी के गहने आदि थे। उनकी बहन ही 1 फरवरी को शादी है और परिवार खरीददारी में लगा था।
विज्ञापन

साढ़े चार मिनट में की वारदात
शिकायतकर्ता ने कहा कि कूड़ा उठाने वाले युवक ने लगभग साढ़े 4 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया। वह कूड़ा उठाने के बहाने से घर में घुसा। सारा सामान उनकी पत्नी की शॉल में डालकर ले गया। वारदात सुबह 11:.05 से 11:12 बजे के बीच हुई। आरोपी राम दरबार का निवासी बताया गया है। थाना-11 पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article