फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   JCB machine and two tractor trolleys seized in illegal mining, two arrest

अवैध खनन में जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, दो काबू

Sun, 11 Oct 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
JCB machine and two tractor trolleys seized in illegal mining, two arrest
कुराली। जिले में अवैध खनन के खिलाफ अब पुलिस सख्त हो गई है। इसके मद्देनजर कुराली पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर अवैध खनन में इस्तेमाल एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। कुराली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी सतिंदर सिंह और डीएसपी बिक्रम सिंह बराड़ के आदेशों पर थानेदार जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खनन विभाग के साथ मिलकर चेकिंग की और मौके पर ही खनन कर रहे तीन लोगोें को पुलिस ने काबू कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने इनसे एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त कर ली।
विज्ञापन

एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि कुराली पुलिस गुरमीत सिंह के नेतृत्व में गांव बड़ौदी के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान एक ग्रेवल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक कर उसके कागजात की जांच की तो पता चला कि चालक समेत दो लोग अवैध रूप से खनन करके जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

लोग बोले- फसल का काम निपटाकर करेंगे संघर्ष
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू चंडीगढ़ के अधीन आने वाले इलाके में अवैध खनन माफिया सक्रिय है। इस मामले में लंबा संघर्ष करने वाले राम सिंह का कहना है कि अब भी अवैध खनन का खेल चल रहा है। लेकिन इन दिनों वह धान की फसल के काम में जुटे हुए हैं। ऐसे में उनकी ओर से संघर्ष नहीं किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed