{"_id":"576d86e54f1c1b5d48b481cc","slug":"jagatpura-sarpanch-and-panch-dismissed-mohali-village-sarpanch-dismissed-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के गांव की सरपंच और पंच बर्खास्त, अवैध कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के गांव की सरपंच और पंच बर्खास्त, अवैध कब्जे का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के गांव जगतपुरा की सरपंच को शामलात जमीन पर अवैध कब्जा करवाने और पंच की ओर से शौचालय वाली जमीन पर कब्जा करने के मामले में डिसमिस कर दिया गया। यह कार्रवाई ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के सचिव की ओर से की गई है। इस बारे में शिकायतकर्ता पंचायत मेंबर गुर इकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग को शिकायत दी थी।
शिकायत में उन्होंने बताया था कि गांव की सरपंच सुखविंदर कौर के पति बलबिंदर सिंह ने पांच मरले शामलात जमीन अवैध तौर पर बेच दी है। वहीं, सरपंच की शह पर ही गांव के ही एक पंच बलजिंदर सिंह ने शामलात जमीन पर शौचालय की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस मामले में डायरेक्टर की तरफ से गांव के सरपंच व पंच को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन दोनों ने विभाग के सेक्रेटरी को पत्र सौंपकर स्टे ले ली।
वहीं, इस मामले की डीडीपीओ व बीडीपीओ की तरफ से मामले की जांच की गई। इस दौरान सामने आया कि सरपंच के पति की ओर से वर्ष 2005 में शामलात की जमीन बेचने के अलावा सरपंच की शह पर पंच बलविंदर सिंह की तरफ शौचालय की शामलात जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के सचिव की ओर से सरपंच सुखविंदर कौर और पंच बलजिंदर सिंह को डिसमिस कर दिया गया है।