फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Instead of 45, now 75 registry can be done daily

45 की जगह, अब प्रतिदिन करवा सकेंगे 75 रजिस्ट्री

Wed, 05 Aug 2020 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Instead of 45, now 75 registry can be done daily
जीरकपुर। सब-तहसील जीरकपुर में 45 की जगह अब लोग प्रतिदिन 75 रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इससे पहले आवेदन जमा करवाने की संख्या 45 रखी गई थी। गौरतलब है कि आवेदनों की संख्या में अचानक की गई वृद्धि सवालों के घेरे में हैं, लेकिन सोमवार से सब-तहसील जीरकपुर में आवेदनों की संख्या में पहले की तरह बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सब-तहसील जीरकपुर में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री सोमवार से शुक्रवार तक की जाती है और प्रतिदिन ऑनलाइन आवेदन देने वालों की संख्या 75 थी। वहीं, रोजाना 75 रजिस्ट्री होने के चलते सब-तहसील दफ्तर में लोगों का जमावड़ा लगने की वजह से एक-दूसरे के साथ सटकर खड़े होते दिखाई दिए। दूसरी ओर, कोविड-19 की गाइडलाइंस को देखते हुए रेवेन्यू विभाग ने बीते दिनों ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में कटौती कर दी थी। लेकिन शुक्रवार देर शाम को रेवेन्यू विभाग की तरफ से जारी नए दिशा-निर्देशों के बाद ऑनलाइन आवेदनों की संख्या को 45 से बढ़ाकर 75 कर दिया गया है। इस संबंधी जब सब-तहसील के नायब तहसीलदार वरिन्दर धुत्त से बात को उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed