{"_id":"622a604c29b96e37d23722cb","slug":"industry-will-come-to-mohali-shamlat-land-will-be-occupied-free-mohali-news-pkl4443424138","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोहाली में आएगी इंडस्ट्री, शामलात जमीन करवाई जाएगी कब्जा मुक्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोहाली में आएगी इंडस्ट्री, शामलात जमीन करवाई जाएगी कब्जा मुक्त’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। विधानसभा हलका मोहाली से चुनाव जीतने के बाद आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह ने एलान किया है कि मोहाली में अब नई इंडस्ट्री आएंगी, लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि गांवों की शामलात जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया जाएगा। जो जमीन पिछली सरकार ने जबरदस्ती प्रस्ताव डलवाकर गांवों की पंचायतों से ले ली थी, उन्हें भी गांवों को वापस दिलवाने के लिए वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब मोहाली में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूरे पंजाब में खुशहाली आएगी।
कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली शहर उनके सपनों का शहर है। इस इलाके ने मुझे सब कुछ दिया है। आज मैं या मेरा परिवार जिस भी मुकाम पर पहुंच पाए हैं। वह सब मोहाली के लोगों की ही देन है। वह इस इलाके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इलाके को विकास के पथ पर सबसे आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि आम जनता की है। जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने इस बार उनको क्यों चुना है तो इस पर उनका जवाब था कि लोग रिवायती पार्टियों की राजनीति से काफी दुखी थे। यह पार्टियां लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही थी। ऐसे में लोगों ने रिवायती पार्टियों को आइना दिखाते हुए इस बार आम आदमी पार्टी को चुना है। उन्होंने कहा कि जिले सहित पूरे पंजाब की जनता ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सोच पर मुहर लगाई है। पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे लोगों से किए थे, वह हर हाल में पूरे किए जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि अब सरकार आप की आ गई है। ऐसे में मंत्रिमंडल में कौन सा पद लेंगे तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह पहली बार चुनाव जीते हैं। ऐेसे में वह बिल्कुुल नए हैं। जो जिम्मेदारी पार्टी उन्हें देगी, उसे वह निभाएंगे।