{"_id":"6101bf118ebc3e5f0f601023","slug":"indian-hockey-team-will-perform-brilliantly-in-olympics-sports-minister-boosts-enthusiasm-mohali-news-pkl4216884126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर का जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन ने बनाया फ्लड कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घग्गर का जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन ने बनाया फ्लड कंट्रोल रूम
विज्ञापन
मोहाली। घग्गर के पानी का बहाव सात फुट के निशान को छूने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डिप्टी कमिश्नर ने खुद नदी के बहाव वाले इलाके में प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। उनकी दलील है कि अभी और अधिक बारिश होगी। ऐसे में लोगों की सुविधा के जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में फ्लड कंट्रोल रूम गठित की गई है, जो कि 24 घंटे तैनात रहेगा।
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों से बैठक करते हुए डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित संवेदनशील स्थानों को मजबूत करने के आदेश दिए। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरे इंतजाम हैं। उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी को कहा कि वह चौकस रहे। घग्गर के नीचे वाले इलाके में रह रहे लोगों को जागरूक करें।
वहीं, बाढ़ की स्थिति में निकासी की योजना तैयार करें। इसके साथ ही फूड एंड सप्लाई, सिंचाई, बिजली, ड्रेेनेज, नगर निगम और पुलिस विभाग की तरफ से किए जाने वाले प्रबंधों का उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को एक दूसरे से मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने सब डिवीजनल मेजिस्ट्रेट को हिदायत दी है कि वह अपने इलाके में समय पर और तरीके से स्थिति पर नजर रखें। एक विस्तार रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।