{"_id":"6101be5f8ebc3e090a76ba5f","slug":"indian-hockey-team-will-perform-brilliantly-in-olympics-sports-minister-boosts-enthusiasm-mohali-news-pkl421688026","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में करेगी शानदार प्रदर्शन, खेल मंत्री ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में करेगी शानदार प्रदर्शन, खेल मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम, खासकर पंजाबी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मॉस्को ओलंपिक-1980 के बाद हॉकी में पदक हासिल कर लेंगे। सोढी ने बुधवार को राज्यभर में सेल्फी प्वाइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सेक्टर-78 के स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों तक ओलंपिक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एलईडी स्क्रीन का उद्घाटन किया। राणा सोढी ने विश्वास जताया कि वैश्विक मापदंडों के मुताबिक सभी खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सभी खेल मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ी तीन-चार पदक जरूर जीतेंगे। क्योंकि टोक्यो ओलंपिक्स के लिए सबसे अधिक खिलाड़ी भेजने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य है।
खेल मंत्री ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और वह ओलंपिक्स में अपना सबसे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। मंत्री ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने ओलंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। इस मकसद के लिए खेल विभाग ने उक्त सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों की ओर से सभी ओलंपिक्स खिलाड़ियों के प्रति स्नेह जाहिर करने का यह सुनहरी अवसर है। यहां लगी एलईडी स्क्रीन पर ओलंपिक-2020 के विभिन्न लाइव खेलों का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने मोहाली के लोगों से अपील की है कि वह इस सेल्फी प्वाइंट पर आएं और हमारे खिलाड़ियों को उत्साहित करें। उन्होंने दोहराया कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 2 करोड़ 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि और बढ़िया सरकारी नौकरी दी जाएगी।