फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Increase in the number of people who beat Corona in the district

जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Sat, 22 Jan 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of people who beat Corona in the district
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण ने जनवरी के पहले दो हफ्तों में अपना कहर बरपाया और सैकड़ों की संख्या में लोगों को अपनी चपेट में लेकर बीमार कर दिया है। वहीं, इसी महीने के पहले दो हफ्ते बीत जाने के बाद अब स्थिति थोड़ी अलग है और अब जितने लोग कोरोना से संक्रमित होते हैं, उनमें से अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमितों के रोजाना आने वाले आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बीती 11 से 15 जनवरी तक ठीक होने वालों की संख्या बहुत कम केवल 1780 थी, जो बढ़कर अब ज्यादा हो गई है। जबकि 16 से 20 जनवरी तक के आए आंकड़ों पर नजर मारी जाए तो ठीक होने वालों की संख्या अब 4031 हो गई है, जो कि 16 जनवरी से पहले मौजूदा संख्या से आधी से भी कम थी। लेकिन डराने वाली बात यह है कि मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं और 11 से 15 जनवरी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर केवल तीन लोगों की जान गई थी। लेकिन अब 16 से 20 जनवरी तक 18 संक्रमितों की जान जा चुकी है, जो कि चिंता का विषय है।
विज्ञापन

11 से 20 जनवरी तक का संक्रमित और मौत का आंकड़ा
तारीख ठीक हुए संक्रमित हुए मौत
11 135 703 01
12 399 974 00
13 364 917 01
14 319 1215 00
15 563 1497 01
-----------------------------------
1780 5306 03
-------------------------------
16 765 1831 05
17 670 702 02
18 707 1195 05
19 972 1231 02
20 917 1360 04
----------------------------------
4031 6319 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed