{"_id":"618c2df9ac9ada1e850d953e","slug":"in-the-evening-the-fasting-women-made-a-vow-by-offering-arghya-to-the-setting-sun-mohali-news-pkl4326111137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी मन्नतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अटूट आस्था और विश्वास से जुड़ा छठ पर्व बुधवार को शहर में पूरी श्रद्घा से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न इलाकों में कृत्रिम सरोवर बनाए गए थे, जहां पर महिलाओं ने छठ मैया का व्रत रखकर सामूहिक पूजा-अर्चना की। शाम को परिवार की सुख-समृद्धि और मनवांछित कार्य की सफलता के लिए महिलाओं ने सरोवर में खड़े होकर डूबते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया और मन्नतें मांगीं। रात तक पटाखे चलाकर पर्व की खुशियां मनाई गई।
जानकारी के मुताबिक शाहीमाजरा, बलौंगी, बड़माजरा, खरड़, कुराली समेत सभी इलाकों में छठ पूजा को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूजा के लिए बाकायदा धार्मिक व सामाजिक संगठनों की ओर से कृत्रिम सरोवर बनाए गए थे। जिन्हें दोपहर में ही गंगाजल डालकर पूजा की गई, साथ ही श्रद्घालुओं की चहल पहल शुरू हो गई। शाम को श्रद्धालु बैंड-बाजे के साथ सिर पर फलों की टोकरी लिए पहुंचे। छठ मैया की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों ने इस पर्व को कैश करने की कोशिश की। सभी दलों के नेता व्रतियों के बीच पहुंचे और पर्व की बधाईयां दी। कुछ नेेताओं ने यहां तक विश्वास दिलाया कि आने वाले साल में इस दिन छुट्टी का एलान करवाया जाएगा।
वहीं, सेक्टर-57 में पूर्वांचल सेवा समिति और वेंडर एसोसिएशन के परिवारों ने छठ पर्व मनाया। इस दौरान इलाके में कृत्रिम सरोवर बनाए गए थे। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर रोहित मिश्रा, बसंत, किशोर, अमित और धनंजय आदि मौजूद थे।