फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In the case of the death of a married woman, the police arrested three people including her husband

Mohali News: विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the case of the death of a married woman, the police arrested three people including her husband
जीरकपुर। सुखना कॉलोनी में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में जीरकपुर पुलिस ने तीन आरोपियों महिला के पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और दहेज में कार लाने के आरोप लगाए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका सुषमा को लगातार दहेज के लिए तंग किया जा रहा था और उसी के चलते उसकी मौत हुई है। मृतका के भाई आदित्य कुमार की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने मृतका के पति विशाल, सास सोना देवी और देवर कुशल के खिलाफ केस दर्ज किया था। आदित्य कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आदित्य कुमार ने बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद ही सुषमा के पति विशाल, सास सोना देवी और देवर कुशल द्वारा दहेज में कार लाने की मांग की जाने लगी। इसको लेकर सुषमा को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed