{"_id":"60bfd91c8ebc3e01963b6a12","slug":"in-mohali-the-number-of-patients-who-died-of-corona-reached-beyond-one-thousand-11-people-died-113-new-infected-came-mohali-news-pkl416048048","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या पहुंची एक हजार के पार, 11 लोगों ने तोड़ा दम, 113 नए संक्रमित आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या पहुंची एक हजार के पार, 11 लोगों ने तोड़ा दम, 113 नए संक्रमित आए
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक हजार की संख्या पार करके 1003 पर पहुंच गया, जो कि ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। मंगलवार को जिले में कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जबकि सेहत विभाग को कुछ निजी अस्पतालों ने सोमवार को अपने यहां हुई 6 लोगों की मौत की सूची देरी से दी है। इन्हें मिलाकर कुल 11 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 113 लोग नए संक्रमित हुए है। जबकि 236 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, ताकि इस महामारी को मात दी जा सके।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिन 11 लोगों की मौत हुई है जिला प्रशासन ने उनकी संख्या के अलावा ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। जहां तक संक्रमितों की बात है, तो सभी इलाकों में 30 से अधिक संक्रमण के मामले नहीं आए हैं। मोहाली शहर में सबसे अधिक 28 केस सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमित हुए लोगों को डेराबस्सी में 14, ढकोली में 23, बूथगढ़ में 8, घडुआं में 5, खरड़ में 16, कुराली में 11 और बूनड़ में 2 केस सामने आए हैं।
इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के कुल 68481 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 65180 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 1298 केस सक्रिय हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही संक्रमितों की संख्या कम होगी। उसी प्रकार लोगों को अधिक सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा दुकानदारों और अन्य निजी दफ्तरों वालों से अपील की गई है कि इस महामारी की गंभीरता को समझें और कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें।