{"_id":"6143a43c8ebc3e7444392055","slug":"in-mohali-the-heat-relieved-sweat-during-the-day-relief-from-the-rain-in-the-evening-people-enjoyed-mohali-news-pkl427017471","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में दिन में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को हुई बारिश से मिली राहत, लोगों ने उठाया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में दिन में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को हुई बारिश से मिली राहत, लोगों ने उठाया आनंद
विज्ञापन
मोहाली। शहर में वीरवार शाम को हुई बारिश से लोगों को दो दिन से पड़ रही गर्मी से निजात मिल गई। इसके बाद मौसम काफी ठंडा हो गया। वहीं कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया और बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी भी जगह से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इसके अलावा मोहाली के साथ लगते ग्रामीण इलाकों में उचित निकासी न होने से कुछ समय के लिए जलभराव की दिक्कत जरूर आई। जबकि शहरी एरिया के लोगों ने मौसम का खूब आनंद उठाया।
जानकारी के मुुताबिक वीरवार को दिन भर पड़ी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए और दोपहर को हालात काफी खराब हो गई थी। इसी बीच शाम को करीब 5 बजे के आसमान में बादल छाने से मौसम ने करवट बदली और इसके बाद करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई। लोगों ने घरों की छतों पर जाकर मौसम का आनंद उठाया। हालांकि पार्क आदि में सैर करने वाले लोगों को दिक्कत हुई। इसके अलावा निजी कंपनियों और दफ्तरों में काम करने वाले मुलाजिम भी परेशान हुए। क्योंकि बारिश दफ्तरों से हुई छुट्टी के समय शुरू हुई थी। इसके अलावा बलौंगी-खरड़ हाईवे के नीचे भी पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
जीरकपुर/लालड़ू। वीरवार शाम को हुई तेज बारिश के कारण जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के आसपास इलाकों में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जीरकपुर में बारिश के दौरान हमेशा की फ्लाईओवर के नीचे लबालब पानी भर गया। वहीं तेज बारिश के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। लालड़ू के वार्ड नंबर 17 के निवासी सुरेंद्र कुमार, जवाहर लाल, नैब सिंह आदि ने बताया कि उनकी गली कच्ची होने के कारण जलभराव होने से उनका घरों तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंधी वार्ड के पार्षद, नगर काउंसिल प्रधान और अधिकारियों को मौका दिखाकर समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही और वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बरसात ने उनको और मुश्किल में डाल दिया है। इसके साथ ही गांव लालड़ू में भी जलभराव होने से नालियां पानी से लबालब भर गई, नालियों का कीचड़ गलियों में जमा होने से लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंधी ने नगर काउंसिल अधिकारियों को बार-बार कहने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।