फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Impact of the news: The Municipal Council cleaned up and removed garbage from the Kishanpura crematorium

खबर का असर : नगर परिषद ने की सफाई, किशनपुरा श्मशान घाट से उठाया कचरा

Wed, 03 Dec 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Impact of the news: The Municipal Council cleaned up and removed garbage from the Kishanpura crematorium
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के किशनपुरा गांव में स्थित श्मशान घाट पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने ट्राली में कूड़ा उठाकर वहां सफाई की। स्टेलर होम्स, वृंदावन गार्डन, रॉयल अंपायर, राधा एनक्लेव, मेट्रो टाउन, मोतिया ब्लू रिज 1 और 2 के लोगों की समस्या को अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोगों का कहना था कि सोसाइटियों के बीच में एक श्मशान घाट है। वहां गंदगी पड़ी है।
विज्ञापन

बदबू से आसपास का वातावरण खराब हो रहा है। इसके बाद श्मशान घाट पर होने वाले अंतिम संस्कार के वक्त उठने वाला धुआं लोगों के घरों में घुसता है। लोगों की इस मांग पर संज्ञान लेकर नगर परिषद ने मंगलवार को क्षेत्र की सफाई करवाई। स्थानीय निवासियों पूनम सहगल, अतुल सिंघल, श्वेता शर्मा, कंवलजीत सिंह और अन्य ने खुशी व्यक्त कर नगर परिषद के अधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने मांग की है कि इस जगह जल्द से जल्द पार्क में तब्दील किया जाए ताकि आसपास रहने वाले हजारों लोगों को इस जगह का फायदा मिल सके।
विज्ञापन


श्मशान घाट को पार्क में तब्दील करने की लोगों की मांग मेरे पास अभी तक लिखित रूप में नहीं आई है। जैसे की कोई ऐसी मांग मेरे पास आती है तो आसपास रहने वाले सभी लोगों की सहमति के साथ अगली कार्रवाई की जाएगी। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed