{"_id":"6ac80342cd31f26b250255f7","slug":"impact-of-ed-search-housing-and-urban-development-department-auction-postponed-mohali-news-c-16-1-pkl1082-1144697-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ईडी की सर्च का असर, आवास-शहरी विकास विभाग की नीलामी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ईडी की सर्च का असर, आवास-शहरी विकास विभाग की नीलामी टली
विज्ञापन
ईडी की सर्च का असर, आवास-शहरी विकास विभाग की नीलामी टली
24 सितंबर को प्रस्तावित थी राज्यस्तरीय नीलामी, इको सिटी-2 एक्सटेंशन और अर्बन इनोवेशन समिट भी आगे बढ़ने के संकेत
चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) में पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन दिन चली सर्च के बाद पंजाब सरकार ने आवास एवं शहरी विकास विभाग से जुड़े कुछ काम फिलहाल टाल दिए हैं। इनमें आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की राज्यस्तरीय नीलामी भी शामिल है, जो 24 सितंबर को प्रस्तावित थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार नेशनल हाउसिंग एवं अर्बन इनोवेशन समिट को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-2 (एक्सटेंशन) टाउनशिप का काम भी फिलहाल टाल दिया गया है। विभाग की नीलामी राज्य सरकार के लिए राजस्व का बड़ा जरिया है। अक्तूबर 2025 की नीलामी से करीब 1,900 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। ब्यूरो