फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal relationship with wife, husband strangled the accused by drinking alcohol

पत्नी से बनाए अवैध संबंध, पति ने आरोपी को शराब पिलाकर गला घोटा

Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal relationship with wife, husband strangled the accused by drinking alcohol
मोहाली। एक युवक को शराब पिलाकर और फिर उसका गला घोटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनोें पर हत्या का केस दर्ज करके अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों की पहचान दलीप यादव निवासी चंडीगढ़, रविकांत निवासी जीरकपुर और जोनी कुमार निवासी अंबाला के रूप में हुई हैं। फेज-8 पुलिस थाने के प्रभारी अजितेश कौशल ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय ललित उर्फ सोनू निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ के रूप में हुई थी। उसके पिता मुकेश के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को ललित उर्फ सोनू को एक कार में बैठाकर आरोपी दलीप, रविकांत और जोनी अपने साथ ले गए थे। इसके बाद तीनों ने ललित को शराब पिलाई और बाद में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने ललित को सड़क पर गिराकर उसके ऊपर से चार बार कार चढ़ाई, जिससे उसका चेहरा पहचान में न आ सके। इसके बाद उसका शव फेज-7 वाईपीएस चौक के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची फेज-8 पुलिस ने शव को अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को सड़क हादसा समझकर चल रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले मृतक के पिता मुकेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद उनसे पूछताछ में सामने आया कि उक्त तीनों आरोपी ललित को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों के बयानों को जोड़कर कार्रवाई की तो तीनों हत्यारों का नाम सामने आया। मृतक ललित का पड़ोसी दलीप यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और ललित को दलीप ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने दलीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गला घोटकर हत्या करने की बात कबूल ली और अपने दोनों साथियों के नाम भी बता दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी पत्नी से थे अवैध संबंध, इसलिए की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दलीप ने बताया कि ललित मेरी पत्नी से अवैध संबंध रखता था। इस बात को लेकर पत्नी से घर में झगड़ा रहता था। इस पर उसने कई बार ललित को समझाने की कोशिश की। लेकिन बार-बार समझाने के बाद ललित नहीं माना तो उसने रविकांत और जोनी की मदद से ललित को शराब पिलाकर गला घोटकर उसको मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed