फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If the traffic rules are broken in Mohali, the challan will arrive at the home address

मोहाली में ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर के पते पर पहुंचेगा चालान

Sat, 27 Mar 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
If the traffic rules are broken in Mohali, the challan will arrive at the home address
मोहाली। वीआईपी शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालक अब चालान से नहीं बच पाएंगे। जिला पुलिस की नजर अब शहर की सड़कों पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर रहेगी। जिला मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ की तर्ज पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों के घरों के पते पर चालान भेजने की तैयारी की है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे जहां लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे, वहीं, सड़क हादसों में भी कमी आएगी और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का संबंध सीधे हमारे जीवन के नियमों की तरह ही है। जो व्यक्ति जीवन में नियमों का पालन करता है उसे कोई मुश्किल नहीं आती। इसी तरह सड़कों पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी जरूरी है, जिससे किसी तरह के हादसे नहीं होंगे और लोगों को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में ई-सर्विलांस प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये की लागत से अति आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इसके तहत शहर की सभी प्रमुख सड़कों, चौराहों और बाजारों को कवर किया गया है। जिले की तीनों सब डिवीजन मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में स्पेशल कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वहीं, कंट्रोल रूम के कैमरों की रिकॉर्डिंग को चेक करने में दिक्कत न आए, इसके लिए बाकायदा नई फाइबर वाली लाइन बिछाई गई है। प्रोजेक्ट के तहत हाई रेजोल्यूशन और नाइट विजन वाले कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से ओवरस्पीड वाहनों की नंबर प्लेट, ऑटोेमंटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज कैमरे तेजी से दौड़ते वाहनों के नंबर पढ़ पाएंगे। इससे वाहन मालिक को भी नियम तोड़ने की जानकारी दी जाएगी। अगर नियम तोड़ने वाला चालान का भुगतान नहीं करेगा तो आगे वाहन ट्रांसफर नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक अहम प्रोजेक्ट है। इससे पुलिस को शहर में अपराध कम होने भी उम्मीद है।
विज्ञापन

कैमरों से पकड़े जा चुके हैं कई अपराधी
जानकारी के मुताबिक भले ही शहर की सड़कों पर पहले पुलिस विभाग की ओर कम क्वालिटी के कैमरे लगाए गए थे। हालांकि इन कैमरों ने कई केसों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। पत्रकार केजे सिंह मर्डर केस की कार भी कैमरों के सहारे ही ट्रेस हो पाई थी। एकम हत्याकांड में भी पुलिस को कैमरों से ही अहम जानकारी मिली थी। चंडीगढ़ में ऑटो वाले द्वारा किए गए दुष्कर्म के केस को भी पुलिस ने सीसीटीवी के सहारे सुलझा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed